परिचय:
दुनिया में सबसे बड़ी ताकत कोई मशीन नहीं… कोई जादू नहीं… सबसे बड़ी ताकत है — खुद पर भरोसा।
अगर इंसान को खुद पर यकीन हो जाए, तो वो पत्थर को भी पानी बना सकता है।
यह ब्लॉग आपको उसी Self-Belief की ताकत से जोड़ने जा रहा है।
✊ सवाल ये नहीं कि लोग क्या सोचते हैं, सवाल ये है कि तू क्या सोचता है!
हर इंसान अपने सपनों की शुरुआत तब करता है जब वो अपने आप से कहता है:
“मैं कर सकता हूं!”
दुनिया मना करेगी… लोग हसेंगे… लेकिन एक दिन वही लोग ताली भी बजाएंगे, जब तुम अपने फैसले पर डटे रहोगे।
तू गिरा, इसका मतलब ये नहीं कि तू हार गया!
सफल लोग एक बार में नहीं जीतते।
वो भी गिरते हैं, टूटते हैं, रोते हैं…
लेकिन फर्क सिर्फ इतना है —
वो उठते हैं… हर बार… और फिर से चल पड़ते हैं।
जब तू अपने आप पर भरोसा करता है, तब तेरी हार भी तुझे जीत की तरफ ले जाती है।
खुद पर यकीन रखने वाले को कोई हरा नहीं सकता!
- बिना किसी सपोर्ट के भी वो चलता है।
- बिना तालियों के भी वो मेहनत करता है।
- बिना रिज़ल्ट के भी वो लगातार कोशिश करता है।
क्यों?
क्योंकि उसे पता है,
“अभी नहीं तो कभी नहीं!”
निष्कर्ष:
दोस्त, अगर तुझमें भी एक सपना है, तो आज से एक बात गांठ बांध ले:
“मुझे किसी से नहीं, सिर्फ खुद से जीतना है।”
तेरे सपनों को तेरा भरोसा चाहिए — और तू खुद ही काफी है।
पाठकों से निवेदन:-
अगर यह ब्लॉग आपको पसंद आया हो या आपके अंदर कुछ हलचल हुई हो — तो कृपया नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
आपके विचार और सुझाव ही हमें बेहतर कंटेंट लाने की प्रेरणा देते हैं।
धन्यवाद! 🙏
पिछला प्रेरणादायक ब्लॉग पढ़ने के लिए क्लिक करें:



